ट्रम्प घटिया बयानबाज़ी से अच्छा इतिहास पढ़ोः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के घटिया बयान ने सिद्ध कर दिया कि वह न तो इतिहास के बारे में कुछ जानते हैं और न ही ईरानी राष्ट्र को पहचानते हैं।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने इस्लामाबाद दौरे के दौरान इर्ना से बात करते हुए ईरानी राष्ट्र को आतंकवादी क़रार देने के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के शर्मनाक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यदि कोई व्यक्ति आतंकवादी है तो वह ट्रम्प हैं जिन्होंने आर्थिक आतंकवाद का अपराध किया है।
उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा की भांति पश्चिमी एशिया के क्षेत्र में आतंकवाद के विरुद्ध अभियान में आगे आगे है और आतंकवाद के मुक़ाबले में ईरान की ओर से इराक़ और सीरिया के राष्ट्रों का समर्थन किए जाने पर इन दोनों देशों के राष्ट्रों ने ईरान की सराहना की है और यह एक ऐसी वास्तविकता है जिसको सभी स्वीकार करते हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान को समाप्त करने के बारे में ट्रम्प के हालिया बयान की ओर संकेत किया और कहा कि ईरान हज़ारों साल से है और रहेगा और ईरान के मुक़ाबले में एक नये देश की हैसियत से अमरीकी अधिकारियों का ईरान के बारे में ऐसा बयान बहुत ही घटिया और शर्मनाक है। (AK)