फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी युद्धपोत हैं हमारी पकड़ में- ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75615-फ़ार्स_की_खाड़ी_में_अमरीकी_युद्धपोत_हैं_हमारी_पकड़_में_ईरान
ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल आईआरजीसी के उप कमांडर ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी में मौजूद अमरीकी युद्धपोत हमारी पकड़ में हैं
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१९ १०:५५ Asia/Kolkata
  • फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी युद्धपोत हैं हमारी पकड़ में- ईरान

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल आईआरजीसी के उप कमांडर ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी में मौजूद अमरीकी युद्धपोत हमारी पकड़ में हैं

एडमिरलअली फ़दवी ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी में मौजूद अमरीकी पोत और युद्धपोत में संचालन क्षमता नहीं है।  उन्होंने कहा कि यह सारे युद्ध पोत पूरी तरह से हमारी पकड़ में हैं।  अली फ़दवी ने कहा कि वर्तमान समय में इस क्षेत्र में अमरीकी पोत और युद्ध पोत की संख्या बहुत कम है जो पहले बहुत अधिक थी।  उन्होंने कहा कि विगत में फ़ार्स की खाड़ी में अमरीका के 300 से अधिक पोत और 5 विमान वाहक पोत थे।  ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल आईआरजीसी के कमांडर ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी युद्धपोत और विध्वंसक जहाज़ो की उपस्थिति, कोई महत्वपूर्ण विषय नहीं है क्योंकि ईरान की सश्सत्र सेना का फ़ार्स की खाड़ी पर पूरी तरह से नियंत्रण है।  उन्होंने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी और हुरमुज़ जलडमरू मध्य के उत्तरी भाग से गुज़रने के लिए अमरीका को ईरान की सशस्त्र सेना से अनुमति लेनी पड़ेगी।  अली फ़दवी का कहना था कि उनके भीतर ईरान के तटीय जल क्षेत्रों के निकट होने की क्षमता नहीं है।