रूहानी ने दिया ईरान तथा ताजिकिस्तान के संबन्धों में विस्तार पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75827-रूहानी_ने_दिया_ईरान_तथा_ताजिकिस्तान_के_संबन्धों_में_विस्तार_पर_बल
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान तथा ताजिकिस्तान के संबन्धों में अधिक से अधिक विस्तार पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१९ १४:३९ Asia/Kolkata
  • रूहानी ने दिया ईरान तथा ताजिकिस्तान के संबन्धों में विस्तार पर बल

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान तथा ताजिकिस्तान के संबन्धों में अधिक से अधिक विस्तार पर बल दिया है।

डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को तेहरान में ताजिकिस्तान के विदशेमंत्री सेराजुद्दीन मेहरुद्दीन से भेंट की।  इस भेंटवार्ता में उन्होंने कहा कि ईरान, सदैव ही ताजिकिस्तान की स्थिरता, संप्रभुता और अखण्डता का इच्छुक रहा है।  उन्होंने कहा कि तेहरान इसकी तत्परता रखता है कि वह ताजिकिस्तान को तकनीकी सेवाएं उपबल्ध कराए और अपने अनुभवों का स्थानांतरण करे।  राष्ट्रपति रूहानी ने चाबहार बंदरगाह के विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईरान, ताजिकिस्तान की वस्तुओं की ट्रांज़िट के लिए उपयुक्त स्थल बन सकता है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र को आतंकवाद तथा विदेश हस्तक्षेप का सामना है।  राष्ट्रपति रूहानी ने स्पष्ट किया कि आज आतंकवादी, इराक़ तथा सीरिया से निकलकर केन्द्रीय एशिया का रुख़ कर रहे हैं।  इस स्थति में ईरान और ताजिकिस्तान, आतंकवाद से संघर्ष को संयुक्त रूप में विस्तृत कर सकते हैं।

इस भेंटवार्ता में ताजिकिस्तान के विदशेमंत्री सेराजुद्दीन मेहरुद्दीन ने आतंकवाद और अतिवाद के मुक़ाबले में ईरान की नीति को प्रभावशाली बताया।  उन्होंने ईरान तथा ताजिकिस्तान के बीच संबन्धों में विस्तार को महत्वपूर्ण बताया।