पाकिस्तान में बंद 6 ईरानी नाविक स्वतंत्र
Jun ०७, २०१९ ०७:५२ Asia/Kolkata
रिहा हुए नाविक ईरानी विमान से पाकिस्तान से स्वदेश रवाना हो गये हैं।
पाकिस्तानी सरकार ने कराची की जेल में बंद 6 ईरानी नाविकों को स्वतंत्र कर दिया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के कराची शहर में ईरानी काउंसलेट के अधिकारियों के प्रयास से 6 ईरानी नाविकों को रिहा कर दिया गया।
इन नाविकों पर पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश कर जाने का आरोप था।
ईरानी काउंसलेट के अधिकारियों का कहना है कि रिहा हुए नाविक ईरानी विमान से पाकिस्तान से स्वदेश रवाना हो गये हैं।
ज्ञात रहे कि ईरानी नाविकों का यह चौथा दल है जिसे पिछले दो साल के दौरान कराची में ईरानी काउंसलेट के अधिकारियों के प्रयास से स्वतंत्र किया गया है।
इससे पहले भी तीन चरणों में 41 ईरानी नाविकों को स्वतंत्र किया जा चुका है। MM
टैग्स