जर्मनी के विदेश मंत्री ईरान पहुंचे, ज़रीफ़ से की मुलाक़त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76087-जर्मनी_के_विदेश_मंत्री_ईरान_पहुंचे_ज़रीफ़_से_की_मुलाक़त
जर्मनी के विदेश मंत्री सोमवार को ईरानी अधिकारियों से महत्वपूर्ण बातचीत के लिए तेहरान पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१९ ११:२१ Asia/Kolkata
  • जर्मनी के विदेश मंत्री ईरान पहुंचे, ज़रीफ़ से की मुलाक़त

जर्मनी के विदेश मंत्री सोमवार को ईरानी अधिकारियों से महत्वपूर्ण बातचीत के लिए तेहरान पहुंचे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास सोमवार को ईरान पहुंचे। तेहरान यात्रा के दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की। जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास वर्ष 2015 में ईरान और जर्मनी समेत दुनिया के 6 देशों के बीच हुए ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु समझौते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जेसीपीओए के तहत ईरान ख़ुद पर लगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए राज़ी हुआ था। इस बीच डोनल्ड ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का खुला उल्लंघन करते हुए इस इस शांतिपूर्ण समझौते से निकलने का फ़ैसला किया था और ईरान पर एकपक्षीय तरीक़े से आर्थिक प्रतिबंध फिर से लगा दिए, इस स्थिति में जेसीपीओए समाप्त होने के कगार पर है।

हाइको मास की यात्रा से पहले ईरान ने कहा था कि जर्मन विदेश मंत्री को कथनी पर नहीं, बल्कि करनी पर ध्यान देना होगा। विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि "जेसीपीओए में शामिल देशों ने समझौते को बचाने के लिए अब तक क्या कुछ किया है?" इस बीच जर्मन विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्षों की बैठकों में जेसीपीओए को बचाए रखने के लिए "रचनात्मक तरीक़े" तलाशने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, "आख़िरकार ईरान की राजनीतिक मांग भी इस समझौते को बचाने की होनी चाहिए ताकि भविष्य में यह समझौता बना रहे।" (RZ)