जनता की दृढ़ता से दुश्मन की साज़िश नाकाम हुयीः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76141-जनता_की_दृढ़ता_से_दुश्मन_की_साज़िश_नाकाम_हुयीः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ अमरीकी कार्यवाहियों को आर्थिक आतंकवाद का स्पष्ट नमूना बताते हुए बल दिया कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियां अपनी हद पर पहुंच गयी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१९ १०:३१ Asia/Kolkata
  • जनता की दृढ़ता से दुश्मन की साज़िश नाकाम हुयीः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ अमरीकी कार्यवाहियों को आर्थिक आतंकवाद का स्पष्ट नमूना बताते हुए बल दिया कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियां अपनी हद पर पहुंच गयी हैं।

उन्होंने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से लगायी गयी पाबंदियों को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इन दबावों व पाबंदियों के बावजूद ईरान में आम हालात बेहतर हैं।

डॉक्टर हसन रूहानी ने तेहरान में जर्मन विदेश मंत्री हेको मास के इस बयान पर कि अमरीका ने जिस मार्ग को चुना है वह ग़लत है और जो भी ईरान के इतिहास को पहचानता है, वह जानता है कि जितना भी दबाव डाला जाए उसका इस देश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, कहा कि दूसरे ईरानी राष्ट्र की महानता व शक्ति को पहचानते हैं और जानते हैं कि उनके घटकों ने ग़लत मार्ग का चयन किया है और यह बात बहुत अहमियत रखती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान एकता व समरस्ता से दुश्मनों को उनकी ग़लती मानने और उन्हें न्याय व तर्क के आधार पर वार्ता की मेज़ पर आने पर मजबूर कर देगा।

डॉक्टर रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि देश के आर्थिक हालात सही दिशा में बढ़ रहे हैं, कहा कि ईरानी जनता की दृढ़ता से दुश्मन की साज़िशें नाकाम हो गयीं। (MAQ/N)