हुरमुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा ईरान की ज़िम्मेदारी हैः विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76195-हुरमुज़_स्ट्रेट_की_सुरक्षा_ईरान_की_ज़िम्मेदारी_हैः_विदेशमंत्रालय
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान के खिलाफ अमेरिका के निराधारा आरोप की प्रतिक्रिया में कहा है कि हुरमुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा ईरान की ज़िम्मेदारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१९ १०:२४ Asia/Kolkata
  • हुरमुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा ईरान की ज़िम्मेदारी हैः विदेशमंत्रालय

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान के खिलाफ अमेरिका के निराधारा आरोप की प्रतिक्रिया में कहा है कि हुरमुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा ईरान की ज़िम्मेदारी है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो और दूसरे अमेरिकी अधिकारियों के ईरान विरोधी आरोपों की ओर संकेत करते हुए प्रश्न किया कि जब जापान के प्रधानमंत्री क्षेत्र में मौजूद तनाव को कम करने के लिए ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ता कर रहे थे तो कौन से तत्व थे जो इन प्रयासों को प्रभावित करने के प्रयास में थे और किसे इसका लाभ मिलेगा?

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी विदेशमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि ओमान सागर में तेल टैंकर घटना के बारे में संदेह न केवल मज़ाक नहीं है बल्कि वह चिंतित करने वाला और चेतावनी देने वाला है।

ज्ञात रहे कि गुरूवार को जापान से संबंधित दो तेल टैंकरों में ओमान सागर में आग लग गयी थी और अमेरिकी विदेशमंत्री ने किसी प्रकार का प्रमाण पेश किये बिना दावा किया कि इन तेल टैंकरों पर हमले में ईरान का हाथ है।

ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने भी ओमान सागर में जापान से संबंधित तेल टैंकर की घटना को संदिग्ध बताया। इससे पहले 12 मई को संयुक्त अरब इमारात के अलफुजैरह बंदरगाह पर चार तेल टैंकरों में आग लग गयी थी। अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने इन घटनाओं के लिए ईरान को ज़िम्मेदार बताने का प्रयास किया परंतु उनके प्रयासों का कोई परिणाम नहीं निकला। अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात और जायोनी शासन ईरान पर झूठा व निराधार आरोप मढ़कर तेहरान के विरुद्ध एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वातावरण बनाना चाहते हैं। MM