परमाणु मुद्दे पर ईरान और यूरोप की महत्वपूर्ण वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76245-परमाणु_मुद्दे_पर_ईरान_और_यूरोप_की_महत्वपूर्ण_वार्ता
ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहयोगी हेल्गा श्मिद के बीच तेहरान में वार्ता हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१९ १९:१९ Asia/Kolkata
  • परमाणु मुद्दे पर ईरान और यूरोप की महत्वपूर्ण वार्ता

ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहयोगी हेल्गा श्मिद के बीच तेहरान में वार्ता हुई।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहयोगी हेल्गा श्मिद ने अपने तेहरान दौरे में शनिवार को ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची से मुलाक़ात की।

इस मुलाक़ात में परमाणु समझौते से संबंधित वर्तमान स्थिति, अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों और परमाणु समझौते के आधार पर ईरान की ओर से कुछ कार्यवाहियों को छोड़ने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

ज्ञात रहे कि ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने परमाणु समझौते से अमरीका के एकपक्षीय रूप से निकलने और प्रतिबंधों की बहाली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दो महीने के लिए भारी पानी और संवर्धित यूरेनिय की बिक्री, बंद कर दी थी ताकि यूरोपीय देश इस अवधि में परमाणु समझौते से संबंधित अपने समस्त वचनों पर अमल करें।

उल्लेखनीय है कि परमाणु समझौते के 36वें अनुच्छेद के आधार पर प्रतिबंधों की बहाली की स्थिति में ईरान कुछ कार्यवाहियों से रुक सकता है। (AK)