ईरान पर निराधार आरोप लगाने से बचा जाएः अमरीकी सीनेटर
एक अमरीकी सीनेटर ने इस देश की विदेश नीति की कड़ी आलोचना की है।
हवाई राज्य के सीनेटर तुलसी गावार्ड ने कहा है कि ओमान सागर में दो आयल टैंकरों पर हमले के संबन्ध में ईरान के विरुद्ध निराधार आरोपों से बचा जाए। उन्होंने इनडिपेंडेंट सामचारपत्र को दिये अपने साक्षात्कार में ईरान के बारे में ट्रम्प की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि निराधार आरोपों से बचा जाए। सन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव की प्रत्याशी ने अमरीका के विदेश नीति निर्धारकों से मांग की है कि पेट्रोल टैंकरों पर हमले के सिलसिले में ईरान पर निराधार आरोपों से बचा जाए। उन्होंने अमरीका की वर्तमान सरकार की युद्धोन्मादी नीतियों के प्रति सचेत किया है।
ज्ञात रहे कि 13 जून को ओमान सागर में दो तेल टैंकर, संदिग्ध हमलों का शिकार हुए थे। इस घटना के कुछ समय के बाद ट्रम्प सरकार ने बिना किसी प्रमाण के इसका आरोप ईरान पर मढ़ दिया था। ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इस घटना को संदिग्ध बताया था।