योरोप के पास बहुत कम वक़्त हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76299-योरोप_के_पास_बहुत_कम_वक़्त_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने पिछले एक साल के दौरान परमाणु समझौते जेसीपीओए के संबंध में तेहरान के धैर्य व संयम की ओर इशारा करते हुए कहा कि जेसीपीओए के योरोपीय सदस्यों के पास बहुत कम समय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१९ १३:४२ Asia/Kolkata
  • योरोप के पास बहुत कम वक़्त हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने पिछले एक साल के दौरान परमाणु समझौते जेसीपीओए के संबंध में तेहरान के धैर्य व संयम की ओर इशारा करते हुए कहा कि जेसीपीओए के योरोपीय सदस्यों के पास बहुत कम समय है।

डॉक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को तेहरान में फ़्रांस के नए राजदूत फ़िलिप थिये बू के प्रत्यय पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि मौजूदा हालात बहुत संवेदनशील हैं और जेसीपीओए का ख़त्म होना ईरान, फ़्रांस और क्षेत्र सहित दुनिया के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों व दवाओं, यात्री विमान के स्पेयर पार्ट्स, खाद्य पदार्थ या कुछ कारख़ानों के उपकरण के व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से पाबंदियां पूरी तरह अमानवीय हैं और ये पाबंदियां ईरानी जनता के ख़िलाफ़ अमरीका की व्यापक आर्थिक जंग की निशानी है।

ईरानी राष्ट्रपति ने फ़्रांस के साथ सभी क्षेत्रों ख़ास तौर पर आर्थिक क्षेत्र में संबंध मज़बूत बनाने में तेहरान के संकल्प की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी तत्व को तेहरान-पैरिस संबंधों में विस्तार के मार्ग में रुकावट नहीं बनने देना चाहिए।

तेहरान में फ़्रांस के नए राजदूत फ़िलिप थिये बू ने अपना प्रत्यय पत्र राष्ट्रपति रूहानी के हवाले करते हुए कहा कि तेहरान ने जेसीपीओए की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है और फ़्रांस इस समझौते को बचाने की कोशिश कर रहा है।(MAQ/N)