दुश्मन से मुक़ाबले में अंतिम विजय ईरानी राष्ट्र की ही होगीः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76327-दुश्मन_से_मुक़ाबले_में_अंतिम_विजय_ईरानी_राष्ट्र_की_ही_होगीः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरानी राष्ट्र से दुश्मनों के युद्ध का आधार, इरादों की जंग बताया है और कहा है कि ईरानी राष्ट्र आशा और प्रफुल्लता से दुश्मनों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने की ओर से निराश कर देगा और इरादों की लड़ाई में विजय उसी की होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१९ ११:०४ Asia/Kolkata
  • दुश्मन से मुक़ाबले में अंतिम विजय ईरानी राष्ट्र की ही होगीः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरानी राष्ट्र से दुश्मनों के युद्ध का आधार, इरादों की जंग बताया है और कहा है कि ईरानी राष्ट्र आशा और प्रफुल्लता से दुश्मनों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने की ओर से निराश कर देगा और इरादों की लड़ाई में विजय उसी की होगी।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को इमाम ख़ुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सलाम टर्मिनल के उद्घाटन समारोह में कहा कि दुश्मनों के दबावों के बावजूद, जो निराशा फैलाना चाहते हैं, ईरानी जनता देश की अर्थव्यवस्था में हर दिन नई गतिविधियों और सामाजिक स्तर पर बड़े बड़े क़दमों को देख रही है। उन्होंने संसार से ईरान के संबंधों को कटवाने की अमरीका की विफल कोशिशों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीका के हरसंभव प्रयास के बावजूद ईरानी अधिकारी सभी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भरपूर ढंग से उपस्थित रहते हैं और अन्य देशों के साथ ईरान के रिश्ते अच्छे हैं।

 

राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि अमरीका के मुक़ाबले में संसार के देश, ईरान को सराहते हैं, कहा कि ईरान सभी अंतर्राष्ट्री समझौतों और संधियों पर कटिबद्ध है और इस समय संसार के सभी देश अमरीका को वादा तोड़ने वाले और उल्लंघनकर्ता देश के रूप में पहचानते हैं और उसे मानवीय सिद्धांतों के विरुद्ध समझते हैं। डाॅक्टर हसन रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इमाम ख़ुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का सलाम टर्मिनल स्वदेशी विशेषज्ञों के प्रयासों से तैयार किया गया है, कहा कि आज ईरान का उड्डयन उद्योग हर प्रकार के दबाव के बावजूद, संसार के विकसित देशों के स्तर का है। (HN)