ईरानी सीमा के उल्लंघन का परिणाम अतिक्रमणकारियों को भुगतना पड़ेगाः विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका के एक टोही ड्रोन द्वारा ईरान की वायु सीमा के उल्लंघन की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सैयद अब्बास मूसवी ने गुरुवार को अमरीकी ड्रोन द्वारा इस्लामी गणतंत्र ईरान की वायु सीमा के उल्लंघ की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ईरान की सीमा के हर प्रकार के उल्लंघन के परिणामों की पूरी ज़िम्मेदारी अतिक्रमणकारियों पर होगी। उन्होंने ईरान की वायु सीमा में किसी भी वस्तु या ड्रोन के ग़ैर क़ानूनी प्रवेश और ईरान की सीमाओं के हर प्रकार के अतिक्रमण की ओर से कड़ी चेतावनी दी है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार को एक बयान जारी करके बताया है कि गुरुवार की सुबह अमरीका के एक जासूसी ड्रोन ग्लोबल हाॅक ने हुर्मुज़गान प्रां में ईरान की वायु सीमा का उल्लंघन किया जिसके बाद आईआरजीसी के एयर डिफ़ेंस ने उसे मार गिराया। (HN)