राष्ट्रपति रूहानीः अमरीका की सैन्य उपस्थिति इलाक़े की समस्याओं की जड़ है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76482-राष्ट्रपति_रूहानीः_अमरीका_की_सैन्य_उपस्थिति_इलाक़े_की_समस्याओं_की_जड़_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अंतरसंसदीय संघ की प्रमुख गैब्रिएला क्वेवास बारोन से मुलाक़ात में कहा कि तेहरान की स्थायी रणनीति तनाव कम करना, हर प्रकार की झड़प से दूरी और इलाक़े में शांति व सुरक्षा का विस्तार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१९ १४:५८ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानीः अमरीका की सैन्य उपस्थिति इलाक़े की समस्याओं की जड़ है

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अंतरसंसदीय संघ की प्रमुख गैब्रिएला क्वेवास बारोन से मुलाक़ात में कहा कि तेहरान की स्थायी रणनीति तनाव कम करना, हर प्रकार की झड़प से दूरी और इलाक़े में शांति व सुरक्षा का विस्तार है।

डाक्टर रूहानी ने तेहरान में होने वाली इस मुलाक़ात में कहा कि एक्षपक्षीय नीतियां इस समय दुनिया के समने सबसे बड़ी समस्या के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत से  देशों की कठिनाइयों की वजह कुछ देशों विशेष रूप से अमरीका की ग़ुडागर्दी और डिक्टेटरशिप है जो अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन करते हुए एकपक्षीय नीतियों पर काम कर रहे हैं।

डाक्टर रूहानी ने अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया और हालिया समय में यमन में जारी अमरीका के हस्तक्षेप का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया और फ़ार्स खाड़ी के सभी इलाक़ों की सुरक्षा क्षेत्रीय देशों के हाथों में होनी चाहिए।

अंतरसंसदीय संघ की प्रमुख की मुलाक़ात विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से भी हुई जिसमें द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार किया गया।