ईरान पर प्रतिबंध पर चीन ने अमरीका को आड़े हाथों लिया!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76540-ईरान_पर_प्रतिबंध_पर_चीन_ने_अमरीका_को_आड़े_हाथों_लिया!
चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान पर प्रतिबंध लगाने की वजह से एक बार फिर अमरीका की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१९ १३:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान पर प्रतिबंध पर चीन ने अमरीका को आड़े हाथों लिया!

चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान पर प्रतिबंध लगाने की वजह से एक बार फिर अमरीका की आलोचना की है।

चीनी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता, गेंग शुवांग ने बीजिंग में पत्रकारों से वार्ता के दौरान इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ईरान के खिलाफ अंधाधुंध प्रतिबंधों से अमरीका को कोई परिणाम नहीं मिलेगा, कहा कि वाशिंग्टन के इन क़दमों से पश्चिमी एशिया में तनाव में वृद्धि होगी। 

चीनी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों को खत्म किये जाने पर बल देते हुए, तेहरान और वाशिंग्टन से संयम की अपील की। 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जेसीपीओ से निकल कर ईरान पर प्रतिबंध पुनः लगा दिये और उसके बाद से अब तक ईरान पर नये नये प्रतिबंधों का क्रम जारी है। (Q.A.)