अमरीका, डॉलर को हथियार के रूप में प्रयोग कर रहा हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76615-अमरीका_डॉलर_को_हथियार_के_रूप_में_प्रयोग_कर_रहा_हैः_ईरान
ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा है कि अमरीका डॉलर को हथियार के रूप में प्रयोग कर रहा है और उसने ईरान के विरुद्ध आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१९ १८:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, डॉलर को हथियार के रूप में प्रयोग कर रहा हैः ईरान

ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा है कि अमरीका डॉलर को हथियार के रूप में प्रयोग कर रहा है और उसने ईरान के विरुद्ध आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है।

एकपक्षीय प्रतिबंधों के प्रभावों के बारे में विएना में आयोजित एक अंतर्रष्ट्रीय सेमीनार को संबोधित करते हुए सैयद अब्बास इराक़ची का कहना था कि अमरीका डॉलर को अन्य देशों के विरुद्ध युद्ध उपकरण के रूप में प्रयोग कर रहा है।

उन्होंने अमरीका के एकपक्षीय और अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व समुदाय को अमरीका की मोनोपोली का ठोस ढंग से मुक़ाबला करना चाहिए।

एक पक्षीय प्रतिबंधों के प्रभाव के बारे में इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस का आयोजन ईरान, क्यूबा और वेनेज़ुएला ने किया था। (AK)