ईरान ने की निंदा ट्यूनिश में आतंकवादी हमलों की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76636-ईरान_ने_की_निंदा_ट्यूनिश_में_आतंकवादी_हमलों_की
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में होने वाले आतंकवादी हमलों की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१९ १४:२० Asia/Kolkata
  • ईरान ने की निंदा ट्यूनिश में आतंकवादी हमलों की

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में होने वाले आतंकवादी हमलों की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्यूनिश के आतंकवादी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की।  सैयद अब्बास मूसवी ने इन हमलों से प्रभावितों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में इस्लामी गणतंत्र ईरान, ट्यूनीशिया की जनता और सरकार के साथ है।  विदेश मंत्रालय के प्रकव्ता ने आशा व्यक्त की है कि ट्यूनीशिया की जनता और वहां की सरकार विगत की ही भांति दृढ़ता के साथ लोकतंत्र के विस्तार के लिए प्रयास करते रहेंगे।  सैयद अब्बास मूसवी ने कामना की है कि ट्यूनीशिया में होने वाले संसदीय एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव सफलता से संपन्न होंगे।

ज्ञात रहे कि गुरूवार को ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में दो विस्फोट हुए थे।  एक विस्फोट फ़्रांस के दूतावास के निकट था जबकि दूसरा, आतंकवाद से संघर्ष के कन्द्र के पास।  इन धमाकों में एक पुलिसकर्मी मारा गया जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए थे।  आतंकवादी गुट दाइश ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।