पश्चिमी देशों ने सद्दाम को रासायनिक शस्त्रों की आपूर्ति की थीः ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने कहा है कि पश्चिमी देशों द्वारा सद्दाम को रासायनिक शस्त्रों की आपूर्ति एवं समर्थन को हम कभी नहीं भूलेंगे।
जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, पश्चिमी देशों द्वारा सद्दाम को दिये जाने वाले हथियारों के विषय को कभी नहीं भूल सकता क्योंकि सद्दाम को रासायनिक हथियार भी दिये गए थे। विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने शनिवार को ट्विट करके सद्दाम की ओर से किये गए रासायनिक हमले के प्रभावितों के चित्र प्रकाशित किये हैं। सद्दाम ने यह हमला ईरान के पश्चिमोत्तरी नगर सरदशत पर किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। जवाद ज़रीफ़ ने लिखा है कि राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने इस हमले की निंदा नहीं की। जवाद ज़रीफ़ ने लिखा है कि ईरानी जनता ने उस समय भी शत्रु के मुक़ाबले प्रतिरोध किया था और आज भी वहीं कर रही है।
ज्ञात रहे कि सद्दाम की सेना ने 28 जून 1987 को ईरान के आज़रबाइजान ग़रबी प्रांत के सरदश्त नगर पर कैमिकल हमला किया था। इस रासायनिक हमले में 119 लोग शहीद हुए थे जबकि 8000 से अधिक लोग इस हमले से प्रभावित हुए थे। ईरान पर थोपे गए आठ वर्षीय युद्ध के अन्तिम वर्षों में सद्दाम ने कई बारे ईरान के विरुद्ध कैमिकल हथियारों का प्रयोग किया था।