अमरीका के मुक़ाबले में हमारे हाथ बंधे हुए नहीं हैंः लारीजानी
संसद सभापति ने कहा है कि अमरीकी कार्यवाहियों के सामने ईरान के हाथ बंधे हुए नहीं है।
अली लारीजानी ने तेहरान के विरुद्ध अमरीकी कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका को यह नहीं समझना चाहिए कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं। उन्होंने यूरोपियों तथा चीनियों के विरुद्ध ट्रम्प के ग़ैर पारंपरिक व्यवहार की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति अपनी कार्यवाहियों से आए दिन विश्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। लारीजानी ने कहा कि ट्रम्प आए दिन तुच्छ व्यवहार का प्रदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी राष्ट्रपति, असम्मानीय व्यक्ति बन गए हैं। ईरान के संसद सभापति के अनुसार ईरान के विरुद्ध ट्रम्प के आर्थिक आतंकवाद, का कोई परिणाम नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी दबाव से मुक़ाबले का एकमात्र मार्ग, कड़ा प्रतिरोध है।