ज़ाहेदान शहर में बम धमाका, दूसरा हमला नाकाम हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76935-ज़ाहेदान_शहर_में_बम_धमाका_दूसरा_हमला_नाकाम_हुआ
ईरान के ज़ाहेदान शहर में एक देसी बम का धमाका हुआ जबकि दूसरे बम को जो बहुत ही ख़तरनाक प्रतीत हो रहा था, सुरक्षा बलों ने नाकारा बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१९ ११:०४ Asia/Kolkata
  • यह फ़ाइल फ़ोटो 29 जनवरी 2019 को ज़ाहेदान शहर में शनिवार 6 जुलाई 2019 की तरह हुए धमाके की है (मेहर न्यूज़ एजेंसी के सौजन्य से)
    यह फ़ाइल फ़ोटो 29 जनवरी 2019 को ज़ाहेदान शहर में शनिवार 6 जुलाई 2019 की तरह हुए धमाके की है (मेहर न्यूज़ एजेंसी के सौजन्य से)

ईरान के ज़ाहेदान शहर में एक देसी बम का धमाका हुआ जबकि दूसरे बम को जो बहुत ही ख़तरनाक प्रतीत हो रहा था, सुरक्षा बलों ने नाकारा बना दिया।

ईरानी पुलिस के अनुसार, सीस्तानो बलोचिस्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित ज़ाहेदान शहर में शनिवार तड़के 3 बजकर 20 मिनट पर बम का धमाका हुआ जो देसी साउंड बम था। धमाका होते ही अधिकारियों ने स्थान को ख़ाली करा लिया। घटना स्थल पर बम को नाकारा बनाने वाली टीम ने पहले धमाके के थोड़े ही समय बाद दूसरे बम का पता लगाकर उसे नाकाम बना दिया।

इस आतंकी हमले की रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं ली थी। पहले धमाके से किसी तरह का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ, सिर्फ़ पास की कई दुकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

बाद में शनिवार को सीस्तानो बलोचिस्तान के पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद क़ंबरी ने बताया कि दूसरा बम आवासीय इलाक़े में रखा हुआ था जो प्रेशर कूकर का बना था और उसमें टीएनटी और छर्रे भरे हुए थे। (MAQ/N)