अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को विफल बनाकर रहेंगेः ज़ंगने
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76956-अमरीका_के_एकपक्षीय_प्रतिबंधों_को_विफल_बनाकर_रहेंगेः_ज़ंगने
ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को विफल बनाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१९ ०७:१५ Asia/Kolkata
  • अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को विफल बनाकर रहेंगेः ज़ंगने

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को विफल बनाने पर बल दिया है।

बीज़न नामदार ज़ंगने ने कहा है कि अमरीका के प्रतिबंधों विशेषकर तेल प्रतिबंधों को निष्क्रय करने के प्रयास जारी रहेंगे।  उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपने शत्रुओं से मुक़ाबला करने में पूरी तरह से सक्षम है।  ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य उज्जवल है और तेल या ऊर्जा की स्थिति बेहतरी की दिशा में आगे की ओर बढ़ रही है।  उन्होंने कहा कि हम भविष्य में तेल निर्यात के प्रति आशावान हैं।

सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री के इस दावे के जवाब में कि ईरान ने विश्व की ऊर्जा सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है कहा कि तेहरान, क्षेत्र में ऊर्जा की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने वाला सबसे बड़ा पक्ष है।  उन्होंने कहा कि जिसने संसार में ऊर्जा को ख़तरे में डाल दिया है वह अमरीका है ईरान नहीं।  

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने ब्रिटेन की नौसेना द्वारा जबलुत्तारिक़ क्षेत्र में ईरान के तेल टैंकर को रोके जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय इस बारे में अपने प्रयास जारी रखे हुए है जिसके परिणाम जल्द ही सामने आ जाएंगे।