अमरीका का अत्यधिक दबाव ही, ईरान के संकट का कारणः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76993-अमरीका_का_अत्यधिक_दबाव_ही_ईरान_के_संकट_का_कारणः_चीन
चीन का कहना है कि परमाणु मामले की आड़ में अमरीका, ईरान पर लगातार अधिक से अधिक दबाव डालने के प्रयास कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१९ ०६:३८ Asia/Kolkata
  • अमरीका का अत्यधिक दबाव ही, ईरान के संकट का कारणः चीन

चीन का कहना है कि परमाणु मामले की आड़ में अमरीका, ईरान पर लगातार अधिक से अधिक दबाव डालने के प्रयास कर रहा है।

चीन ने कहा है कि अपनी धौंस जमाने वाली हरकतों से अमरीका, वैश्विक संकट पैदा कर रहा है।  चीनी प्रवक्ता के अनुसार अमरीका का अत्यधिक दबाव ही वर्तमान समय में परमाणु संकट का कारण बना है।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति न केवल यह कि परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल गए बल्कि अब वे ईरान के विरुद्ध एकपक्षीय प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं।  गिंग श्वांग ने कहा कि ट्रम्प एसा इसिलए कर रहे हैं ताकि परमाणु समझौते को लागू करने में इसके सदस्य देशों के सामने समस्याएं खड़ी हों।  चीन के अनुसार एकपक्षीय तथा ज़ोर-जबरदस्ती वाली अमरीकी कार्यवाही के कारण ही वर्तमान संकट उत्पन्न हुआ है।  चीन के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका को अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के प्रति कटिबद्ध रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के संकट के समाधान के लिए बल का नहीं बल्कि कूटनीति का सहारा लेना चाहिए।