मैक्रां के विशेष प्रतिनिधि ईरान की यात्रा पर
ईरान तथा अमरीका के बीच बढ़ते तनाव को कम कराने के उद्देश्य से फ़्रांस के राष्ट्रपति के विशेष दूत तेहरान आ रहे हैं।
रोएटर्ज़ के अनुसार राजनीतिक मामलों में फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां के विशेष सलाहकार मंगलवार को ईरान पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां के विशेष सलाहकार की ईरान का मुख्य उद्देश्य, अमरीका तथा ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम कराना है जो ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम से संबन्धित है।
फ़्रांस के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस देश के राष्ट्रपति मैक्रां तथा ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बीच होने वाली टेलिफोनी वार्ता के बाद शनिवार को एक बयान जारी करके एलान किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबन्ध में पेरिस, ईरान और परमाणु समझौते से संबन्धित पक्षों के साथ वार्ता प्रक्रिया को जारी रखेगा।
ज्ञात रहे कि शनिवार को ईरान तथा फ़्रांस के राष्ट्रपतियों के बीच टेलिफोनी वार्ता हुई थी जिसमें हसन रूहानी ने ईरान की ओर से परमाणु कार्यक्रम के प्रति उसकी वचनबद्धता का उल्लेख करने केे साथ ही यूरोपीय पक्षों से मांग की थी कि वे अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के बारे में अपनी ज़िम्मेदारी को उचित ढंग से निभाएं। ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि तेहरान के विरुद्ध लगाए गए सारे प्रतिबंधों के हटाए जाने से ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच किसी पहल की भूमिका बन समतल हो सकती है।