अज्ञात लोगों की गोलीबारी में आईआरजीसी के तीन सदस्य शहीद
Jul १०, २०१९ ०४:०९ Asia/Kolkata
अज्ञात सशस्त्र लोगों की गोलीबारी में इस्लामी क्रांति संरक्षक बल, सिपाहे पासदारान के तीन सदस्य शहीद हो गए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के तीन सदस्य पश्चिमी आज़रबाइजान राज्य में कुछ अज्ञात सशस्त्र लोगों की गोलीबारी में शहीद हो गए। इस घटना में एक अन्य सदस्य के घायल होने की भी सूचना है।
यह आतंकवादी आक्रमण, मंगलवार की रात ईरान के "पीरानशहर" नगर की चेक पोस्ट के उस मार्ग पर हुआ जो "सरदश्त" नगर की ओर जाता है। पीरानशहर, पश्चिमी आज़रबाइजान का कुर्द बाहुल्य क्षेत्र है जो इराक़ की सीमा के निकट स्थित है। समाचार लिखे जाने तक न तो अज्ञात आक्रमणकारियों की पहचान के बारे में कुछ पता चल सका था और न ही किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।
टैग्स