जो आर्थिक आतंकवाद कर रहे हैं उनसे वार्ता संभव नहींः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77078-जो_आर्थिक_आतंकवाद_कर_रहे_हैं_उनसे_वार्ता_संभव_नहींः_ज़रीफ़
जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि वे लोग जो ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद जारी रखे हुए हैं उनके साथ वार्ता नहीं हो सकती।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ११, २०१९ १७:२५ Asia/Kolkata
  • जो आर्थिक आतंकवाद कर रहे हैं उनसे वार्ता संभव नहींः ज़रीफ़

जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि वे लोग जो ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद जारी रखे हुए हैं उनके साथ वार्ता नहीं हो सकती।

ईरान के विदेशमंत्री ने अमरीका को संबोधित करते हुए कहा कि एसों के साथ वार्ता हो ही नहीं सकती जो ईरानी जनता के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद की कार्यवाही कर रहे हैं।  मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को पत्रकारों के इस प्रश्न के उत्तर में कि क्या ईरान ने वार्ता के बारे में अमरीका को हरी झंडी दिखाई है कहा कि अमरीकियों ने वार्ता की मेज़ को छोड़ने का फैसला स्वयं ही किया है।  उन्होंने कहा कि इतना करने के बाद अब विश्व समुदाय को धोखा देने के लिए वे कह रहे हैं कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं।

ईरान के विदेशमंत्री ज़रीफ़ ने ब्रिटेन के उस दावे को रद्द किया जिसमें कहा गया था कि ईरान, फ़ार्स की खाड़ी में उनके एक तेल टैंकर को रोकने के प्रयास में है।  उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह से निराधार है।  जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि तनाव पैदा करने के लिए इस प्रकार के निराधार दावे किये जाते हैं।  ईरान के विदेशमंत्री ने फ़्रांस के राष्ट्रपति के विशेष दूत की तेहरान यात्रा के बारे में स्पष्ट किया कि जबतक अमरीका, ईरान के विरुद्ध आर्थिक युद्ध जारी रखेगा उस समय तक यूरोपियों को इस बात की आशा नहीं करनी चाहिए कि ईरान, अपनी कार्यवाहियों को रोकेगा।