ब्रिटेन जल्द से जल्द ईरानी तेल टैंकर को छोड़ देः मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77099-ब्रिटेन_जल्द_से_जल्द_ईरानी_तेल_टैंकर_को_छोड़_देः_मूसवी
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और क्षेत्र के अरब देशों के साथ संबंधों के बारे में कहा कि ईरान अपने समस्त पड़ोसी देशों के साथ अच्छा और निकट का संबंध रखता है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१९ ०६:१५ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन जल्द से जल्द ईरानी तेल टैंकर को छोड़ देः मूसवी

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और क्षेत्र के अरब देशों के साथ संबंधों के बारे में कहा कि ईरान अपने समस्त पड़ोसी देशों के साथ अच्छा और निकट का संबंध रखता है

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि जिब्राल्टर स्ट्रैट में ब्रिटेन ने जो ईरानी तेल टैंकर पकड़ा है और उसके बारे में उसने जो दावा है उसका कोई कानूनी महत्व व आधार नहीं है और जल्द से जल्द ईरानी तेल टैंकर को आज़ाद किया जाना चाहिये।

सैयद अब्बास मूसवी ने इर्ना से बात करते हुए कहा कि प्रमाण और इसी प्रकार ब्रिटेन के विरोधाभासी कदम इस बात के सूचक हैं कि ब्रिटेन अमेरिका से प्रभावित होकर ख़तरनाक खेल में दाखिल होना चाहता है पर मेरी नसीहत यह है कि ईरानी तेल टैंकर को जल्द से जल्द आज़ाद किया जाना चाहिये क्योंकि यह कार्य सबके हित में है।

ब्रिटेन की नौसेना ने 5 जुलाई 2019 को दावा किया था कि उसने जिब्राल्टर स्ट्रैट में एक ईरानी तेल टैंकर को पकड़ा है और यह तेल टैंकर सीरिया तेल लेकर जा रहा था और उसने सीरिया के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्घन किया है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और क्षेत्र के अरब देशों के साथ संबंधों के बारे में कहा कि ईरान अपने समस्त पड़ोसी देशों के साथ अच्छा और निकट का संबंध रखता है और उसने तनाव की स्थिति में भी दोस्ती, मित्रता और शांति का संदेश इन देशों को दिया है। 

उन्होंने कहा कि ईरान कभी भी अपने पड़ोसियों की असुरक्षा में अपनी सुरक्षा नहीं देखता और क्षेत्र के समस्त देशों की शांति व सुरक्षा ईरान की सुरक्षा और उसके विकास का कारण बनेगी।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी से सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने में कोई सहायता नहीं मिलेगी और ईरान इस विषय को पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरे की घंटी समझता है। MM