पवित्र नगर मशहद में इस्लामी शहरों के बीच ज़बरदस्त वार्ता शुरु
मुस्लिम शहरों के बीच संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से इस्लामी जगत के शहरों के बीच वार्ता शनिवार को ईरान के पवित्र नगर मशहद में शुरु हुई।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ के ईरान में तैनात राजदूतों और पवित्र नगर नजफ, कर्बला, बैरूत और बालाबक के मेयर और उप मेयरों ने भाग लिया।
इस बैठक में पवित्र नगर मशहद के मेयर मुहम्मद रज़ा केलाई ने विभिन्न विषयों पर सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध रखने वाले शहरों के अधिकारियों के बीच वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में तेहरान में पाकिस्तान की राजदूत रफ़अत मसऊद ने कहा कि मुस्लिम देशों में आर्थिक और सुरक्षा की समस्याएं हैं किन्तु सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में सहयोग और संपर्क बढ़ाकर इन समस्याओं को हल किया जा सकता है।
पवित्र नगर नजफ़ के मेयर नबील अब्दुल हुसैन ने भी इस बैठक में मशहद के मेयर से तीर्थयात्रियों की मेहमान नवाज़ी के अपने अनुभव शेयर करने की मांग की।
ईरान में तैनात इराक़ी राजदूत ने मुस्लिम शहरों के बीच वार्ताओं में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि ईरान और इराक़ के अधिकारियों के संबंध, दोनों मित्र देशों के कूटनयिक संबंधों से आगे हैं। (AK)