ईरान की आक्रमण शक्ति, विनाशक है, जनरल मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77197-ईरान_की_आक्रमण_शक्ति_विनाशक_है_जनरल_मूसवी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा है कि अतिक्रमण की दशा में ईरान की आक्रमण शक्ति दुश्मन के लिए विनाशक और उसे पछताने पर विवश कर देगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१९ ०५:१० Asia/Kolkata
  • ईरान की आक्रमण शक्ति, विनाशक है, जनरल मूसवी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा है कि अतिक्रमण की दशा में ईरान की आक्रमण शक्ति दुश्मन के लिए विनाशक और उसे पछताने पर विवश कर देगी।

जनरल अब्दुर्रहीम मूसवी ने रविवार को ईरान के तबरेज़ नगर में एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान, कोई भी युद्ध आरंभ नहीं करेगा लेकिन क्षेत्र और विश्व  के जो हालात हैं उनके दृष्टिगत पहले से अधिक तैयारी की ज़रूरत है। 

जनरल मूसवी ने कहा कि क्रांति से चोट खाए दुश्मन, दुष्टतापूर्ण योजनाएं रखते हैं लेकिन यदि राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी रहेगी तो यह साज़िशें विफल हो जाएंगीे। 

सेनाध्यक्ष ने कहा कि इस्लामी  गणतंत्र ईरान ने इराक़ द्वारा थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान एक बार पूरी दुनिया के सामने यह साबित कर दिया है कि वह अपने उद्देश्यों की राह में किस हट तक प्रतिरोध कर सकता है और आज, उस समय से कहीं अधिक शक्तिशाली है और हमारा राष्ट्र एक इंच भी पीछे हटने वाला नहीं है।  (Q.A.)