अमरीका, ईरानी विदेशमंत्री के प्रभाव से चिंतित, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने विदेशमंत्री की न्यूयार्क यात्रा के दौरान उन पर कुछ प्रतिबंधों के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर कहा है कि अमरीकियों को विश्व समुदाय और अमरीकी जनमत पर ईरानी विदेशमंत्री के विचारों के प्रभाव की चिंता है।
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रविवार को वाशिंग्टन पोस्ट से एक वार्ता में कहा कि ईरानी विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ संयुक्त राष्ट्र संघ के आयोजन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क आएंगे लेकिन उनकी गतिविधियां बेहद सीमित रहेंगी।
पोम्पियो के अनुसार, ईरानी विदेशमंत्री, ईरानी प्रतिनिधि के आवास और संयुक्त राष्ट्र संघ के मध्य पड़ने वाले छे चौराहों तक ही सीमित रहेंगे।
ईरानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने रविवार को इर्ना के साथ एक वार्ता में ईरानी विदेशमंत्री की न्यूयार्क में आवाजाही को सीमित किये जाने के बारे में कहा कि न्यूयार्क के कुछ क्षेत्रों में विदेशमंत्री के जाने पर रोक से उनके कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेशमंत्री प्रायः ईरान के कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के मध्य आाते जाते हैं और उनकी सभी भेंटें , साक्षात्कार और भाषण इन्ही जगहों में होते हैं।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क गये हैं।
अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र संघ के समझौता किया है जिसके आधार पर वह विदेशी कूटनैतिकों को न्यूयार्क में उपस्थिति का अवसर देने पर विवश है। (Q.A.)