ईरान को जेसीपीओए से लाभ उठाने का पूरा अधिकारः अर्नेस्ट मोनिज़
अमरीका के पूर्व ऊर्जामंत्री ने कहा है कि एसे काम किये जाने चाहिए जिनकी वजह से ईरान, परमाणु समझौते से लाभ उठाए।
अर्नेस्ट मोनिज़ ने सीएनएन को दिये साक्षात्कार में कहा है कि ईरान की हालिया परमाणु गतिविधियां, यह संदेश लिए हुए हैं कि तेहरान के उन आर्थिक हितों के लिए कोई समाधान निकाला जाए जिनसे वह परमाणु समझौते के कारण वंचित हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति का आगे भी जारी रहना संभव नहीं है। अमरीका के पूर्व ऊर्जामंत्री ने कहा कि अभी तक कोई एसा प्रमाण नहीं मिला है जो यह सिद्ध करता हो कि ईरान, परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते से निकलने के साथ ही ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगा दिये जिनके कारण तेहरान, जेसीपीओए से लाभान्वित नहीं हो सका।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प द्वारा परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल जाने के बाद वाशिग्टन ने ईरान के विरुद्ध जो प्रतिबंध लगाए थे उनका विश्व समुदाय ने कड़ा विरोध किया था।