ईरान, आतंकियों से बात नहीं करेगाः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77312-ईरान_आतंकियों_से_बात_नहीं_करेगाः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने ईरानी जनता के ख़िलाफ़ वाइट हाउस के प्रतिबंधों को आतंकवाद बताते हुए कहा है कि ईरान, आतंकियों से वार्ता नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १८, २०१९ ०७:१५ Asia/Kolkata

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने ईरानी जनता के ख़िलाफ़ वाइट हाउस के प्रतिबंधों को आतंकवाद बताते हुए कहा है कि ईरान, आतंकियों से वार्ता नहीं करेगा।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को न्यूयाॅर्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीका, ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़े हुए है। उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प जिस आर्थिक युद्ध को बड़े गर्व के साथ बयान करते हैं, उसने ईरानी नागरिकों को निशाना बना रखा है। ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका का आर्थिक युद्ध, ईरान के सैनिकों या अधिकारियों को निशाना नहीं बना रहा है बल्कि आम नागरिक इसका निशाना बना रहे हैं, कहा कि यह एक आतंकी कार्यवाही है क्योंकि आतंकवाद, अपने राजनैतिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आम लोगों को निशाना बनाता है।

 

ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ कहा कि क़ानूनी दृष्टि से आतंकवाद का अनुवाद यह है कि ताक़त के बल पर किसी देश की नीतियों को बदलवाने की कोशिश कीजिए या लोगों को इस बात पर बाध्य कर दीजिए कि वे अपनी नीतियां बदल डालें। ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प "अधिकतम दबाव" और धमकियों के माध्यम से ईरान को वार्ता की मेज़ पर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ईरान ने "अधिकतम प्रतिरोध" के माध्यम से उसकी इस कोशिश को विफल बना दिया है। (HN)