कहीं अमेरिका ने अपना ही ड्रोन तो नहीं मार गिरायाः इराक़ची
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में छोटे ईरानी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था जिसकी प्रतिक्रिया में ईरान के उपविदेशमंत्री ने यह बयान दिया है।
उपविदेशमंत्री ने ईरानी ड्रोन मार गिराये जाने के डोनल्ड ट्रंप के दावे की प्रतिक्रिया में कहा है कि हमें लगता है कि अमेरिकी युद्धपोत USS बाक्सर ने ग़लती से अपने ही ड्रोन को गिरा दिया है!
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार सैयद अब्बास इराक़ची ने ट्वीट किया कि हुर्मुज़ स्ट्रेट या किसी अन्य स्थान पर हमारे किसी भी ड्रोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और हम इस बात से चिंतित हैं कि अमेरिकी युद्धपोत USS बाक्सर ने ग़लती से अपना ही ड्रोन मार गिराया हो!
ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में छोटे ईरानी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था और कहा था कि यह ड्रोन युद्धपोत USS बाक्सर के 900 मीटर की दूरी पर उड़ रहा था और कई बार उसे चेतावनी दी गयी थी परंतु उसने दी गयी चेतावनियों की अनदेखी की जिसके तुरंत बाद उसे मार गिराया गया। MM