ईरान की ब्रिटेन को चेतावनी, तनाव बढ़ाने से बचे
ईरान ने ब्रिटेन को तनाव पैदा करने की ओर से चेतावनी दी है।
ब्रिटेन में ईरान के राजदूत हमीद बईदीनेजाद ने लंदन को तनाव पैदा करने की ओर से चेतावनी दी है, क्योंकि इस तरह की रिपोर्ट सामने आयी है कि ब्रिटिश सरकार ईरान की संपत्ति को फ़्रीज़ करने पर विचार कर रही है और दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के तेल टैंकर को रोकने से उत्पन्न गतिरोध के मद्देनज़र कुछ दूसरे क़दम उठा सकती है।
उन्होंने रविवार को अपने ट्वीट में कहाः "ब्रिटिश सरकार को चाहिए कि वह देश के भीतर उन ताक़तों को रोके जो जहाज़ के मुद्दे से परे दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।"
उन्होंने इसके साथ ही कहा कि ईरान हर तरह के हालात के लिए तय्यार है।
ब्रिटेन ने योरोपीय संघ की एकपक्षीय पाबंदियों के कथित उल्लंघन के बहाने 4 जुलाई को ईरान के तेल टैंकर को जिब्राल्टर स्ट्रेट में रोक लिया है। ईरान ने भी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नियम का उल्लंघन करने पर शुक्रिवार को एक ब्रिटिश टैंकर को रोक लिया है।
रविवार को ब्रिटेन के स्थानीय मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट आयीं हैं कि ब्रिटिश सरकार अपने देश के टैंकर के ईरान द्वारा रोके जाने पर इस्लामी गणतंत्र के ख़िलाफ़ पाबंदियों की योजना बना रही है। (MAQ/N)