एनपीटी के सदस्य देशों को यूरेनियम संवर्धन का है पूरा अधिकारः रूस
रूस ने स्पष्ट किया है कि एनपीटी के सभी सदस्य देशों को यूरेनियम संवर्धन का पूरा अधिकार प्राप्त है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि मिखाइल ओल्यानोफ़ ने कहा है कि एनपीटी के समस्त सदस्य देशों को यूरेनियम संवर्धन का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि एनपीटी के चौथे अनुच्छेद में इसपर विशेष बल दिया गया है। रूस की ओर से यह बयान सार्वजनिक होने के बावजूद अमरीकी अधिकारी, ईरान से यूरेनियम संवर्घन को रुकवाने और उसपर अधिक से अधिक दबाव डाल रहा है। ईरान ने यूरपोपी देशों को दी जाने वाली समयसीमा के समाप्त हो जाने के बाद यूरेनियम का संवर्धन बढ़ा दिया है। ईरान की ओर से यूरेनियम संवर्धन की मात्रा को बढ़ाने और फ़ार्स की खाड़ी में बढ़ते तनाव के साथ ही अमरीकी अधिकारियों की ओर से प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं।
अमरीका के राष्ट्रीय सलाहकार जाॅन बोल्टन ने ईरान से यूरेनियम संवर्धन को तत्काल रोकने की मांग करते हुए कहा है कि परमाणु समझौते के अन्तर्गत यूरेनियम संवर्धन की अनुमति बहुत बड़ी ग़लती है। यहां पर विशेष बात यह है कि ईरान ने सदभावना के अन्तर्गत स्वेच्छा से लंबे समय तक यूरेनियम का संवर्घन रोक दिया था। ईरान की ओर से जेसीपीओए के संदर्भ में अपनी प्रतिबद्धताओं को चरणबद्ध ढंग से कम करने की प्रक्रिया पर अमरीका तथा यूरोप की ओर से तीव प्रतिक्रियाएं आई हैं किंतु यहां पर यह बात स्पष्ट है कि यूरोपीय देशों की ओर से अपने वचनों को पूरा करने में आनाकानी करने और निर्धारित समय तक उनको पूरा न करने के बाद ही ईरान ने चरणबद्ध ढंग से अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने का काम आरंभ किया है। इस बारे में रूस के परमाणु वार्ताकार रियाबकोफ का कहना है कि ईरान की कार्यवाही, यूरोपीय व्यवहार पर स्वभाविक प्रतिक्रिया है। इसी विषय के सदंर्भ में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा है कि यह, यूरेनियम संवर्धन के ईरान के अधिकारों को अनदेखा करने का परिणाम है।