आईआरजीसी, ट्रम्प के लिए सबसे बड़ा दुःस्वप्नः नेश्नल इंटरेस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77594-आईआरजीसी_ट्रम्प_के_लिए_सबसे_बड़ा_दुःस्वप्नः_नेश्नल_इंटरेस्ट
अमरीका की एक पत्रिका ने इस्लामी क्रांति संरक्षक बल को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के लिए सबसे बड़ा दुःस्वप्न बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१९ ०४:४६ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी, ट्रम्प के लिए सबसे बड़ा दुःस्वप्नः नेश्नल इंटरेस्ट

अमरीका की एक पत्रिका ने इस्लामी क्रांति संरक्षक बल को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के लिए सबसे बड़ा दुःस्वप्न बताया है।

नेश्नल इंटरेस्ट ने आईआरजीसी का नाम आतंकी गुटों की कथित सूची में रखने के वाइट हाउस के क़दम की तरफ़ इशारा करते हुए लिखा है कि ईरान के सशस्त्र बलों के इस भाग का प्रभाव सैन्य क्षमताओं से कहीं अधिक है। पत्रिका ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड को पश्चिमी एशिया के क्षेत्र में अमरीकी हितों के मुक़ाबले में एक मज़बूत बांध बताया है। नेश्नल इंटरेस्ट ने लिखा है कि इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की विभिन्न सैन्य शैलियों ने अमरीका को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के रूबरू कर दिया है।

 

ज्ञात रहे कि आईआरजीसी ने 20 जून को अमरीका के एक विकसित ड्रोन आरक्यू-4 ग्लोबल हाॅक द्वारा फ़ार्स की खाड़ी में ईरान की वायु सीमा का उल्लंघन किए जाने के बाद एक मीज़ाइल फ़ायर करके उसे ध्वस्त कर दिया था। ईरान के अधिकारियों ने कहा है किअमरीकी ड्रोन को मार गिराया जाना इस बात का ठोस प्रमाण है कि वाॅशिंग्टन की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ किसी भी प्रकार के संभावित अतिक्रमण का अत्यंत कड़ा और करारा जवाब दिया जाएगा। (HN)