पश्चिमी ईरान में कई आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77625-पश्चिमी_ईरान_में_कई_आतंकवादी_ढेर
आईआरजीसी की थल सेना की हम्ज़ा सैयदुश्शोहदा छावनी ने बताया है कि पश्चिमी ईरान में कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१९ ०६:३९ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी ईरान में कई आतंकवादी ढेर

आईआरजीसी की थल सेना की हम्ज़ा सैयदुश्शोहदा छावनी ने बताया है कि पश्चिमी ईरान में कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।

थल सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि  शुक्रवार को सीमा रक्षक बल के जवानों और एक आतंकवादी गुट के सदस्यों के मध्य ईरानी कुर्दिस्तान के दले मर्ज़ क्षेत्र में एक मुठभेड़ हुई जिसके दौरान कई आतंकवादी मारे गये, कुछ घायल हुए और बाकी भाग गये और आईआरजीसी के सैनिक उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

बयान में बताया गया है कि मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार और संपर्क साधन बरामद किये गये हैं। 

बयान में बताया गया कि मुठभेड़ में आईआरजीसी का एक जवान घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय वह शहीद हो गया। 

याद रहे ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों से घुसपैठ के दौरान मुठभेड़ होती रहती है।(Q.A.)