प्रतिबंध की अमरीकी लत, ईरानी विदेशमंत्री पर भी लगाया प्रतिबंध!
अमरीकी वित्तमंत्रालय ने इस देश की प्रतिबंधों की लत जारी रखते हुए इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री का नाम भी प्रतिबंधित लोगों की सूचि में डाल दिया है।
अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ का नाम प्रतिबंधित लोगों की सूचि में दर्ज कर दिया है। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने अपने खिलाफ प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए ट्वीट किया हे कि अमरीका ने उन पर इस लिए प्रतिबंध लगाया है क्योंकि वह पूरी दुनिया में ईरान के प्रवक्ता हैं। उन्होंने सवाल किया है कि ईरानी सरकार का प्रवक्ता होना क्या इतनी पीड़ादायक सच्चाई है?
ईरानी विदेशमंत्री ने बल दिया है कि अमरीकी प्रतिबंध से उन पर या उनके परिवार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि ईरान से बाहर उनकी कोई संपत्ति नहीं है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया है कि उन्हें इस बात की खुशी है किे अमरीका उन्हें अपने हितों के लिए बहुत बड़ा खतरा समझता है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने इस से पहले 4 जूलाई सन 2019 को न्यूयार्क टाइम्ज़ से एक वार्ता में अपने खिलाफ संभावित प्रतिबंध के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपने खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों से कोई समस्या नहीं है क्योंकि उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का ईरान से बाहर न तो कोई बैंक खाता है और न ही उनके पास विदेश में कोई संपत्ति है उनकी कुल जमा पुंजी, उनकी प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों का केवल और संभावित रूप से एकमात्र उद्देश्य संपर्क करने की उनकी क्षमता को सीमित करना है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने गत अक्तूबर में भी अपने एक बयान में कहा था कि प्रतिबंध लगाने की अमरीका की लत, बेक़ाबू हो चुकी है। (Q.A.)