विदेशमंत्री पर प्रतिबंध, अमरीकी सरकार की बौखलाहट का चिन्ह हैः विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77827-विदेशमंत्री_पर_प्रतिबंध_अमरीकी_सरकार_की_बौखलाहट_का_चिन्ह_हैः_विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ को ब्लैक लिस्ट करने की अमरीकी कार्यवाही को वाशिंग्टन की बौखलाहट का चिन्ह क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०१, २०१९ २३:४५ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री पर प्रतिबंध, अमरीकी सरकार की बौखलाहट का चिन्ह हैः विदेशमंत्रालय

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ को ब्लैक लिस्ट करने की अमरीकी कार्यवाही को वाशिंग्टन की बौखलाहट का चिन्ह क़रार दिया है।

विदेशमंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करके विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ को ब्लैक लिस्ट करने की अमरीकी कार्यवाही की निंदा करते हुए इस कार्यवाही को वाशिंग्टन की बौखलाहट का चिन्ह क़रार दिया है। 

विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमरीका का नया प्रतिबंध, ईरान की तार्किक और समझदारी से भरी कूटनीति के मुक़ाबले में वाशिंग्टन सरकार की कमज़ोरी और भय का स्पष्ट चिन्ह है।

विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि विदेशमंत्री पर हालिया अमरीकी प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और विदेशमंत्रालय तथा विदेशमंत्री, ईरानी राष्ट्र की सच्चाई को सिद्ध करने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और अमरीकी सरकार के आर्थिक आतंकवाद से संघर्ष में किसी भी प्रकार के प्रयास से संकोच नहीं करेंगे।

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ का नाम प्रतिबंधित लोगों की सूचि में दर्ज कर दिया है। (AK)