विदेशमंत्री पर प्रतिबंध की अमरीकी कार्यवाही उसकी स्ट्रैटेजिक बौखलाहटः हाज अली अकबरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77837-विदेशमंत्री_पर_प्रतिबंध_की_अमरीकी_कार्यवाही_उसकी_स्ट्रैटेजिक_बौखलाहटः_हाज_अली_अकबरी
मुहम्मद जवाद अली अकबरी ने काह है कि विदेशमंत्री पर प्रतिबंध की अमरीकी कार्यवाही वाशिग्टन की स्ट्रैटेजिक बौखलाहट को दर्शाती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ ११:१४ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री पर प्रतिबंध की अमरीकी कार्यवाही उसकी स्ट्रैटेजिक बौखलाहटः हाज अली अकबरी

मुहम्मद जवाद अली अकबरी ने काह है कि विदेशमंत्री पर प्रतिबंध की अमरीकी कार्यवाही वाशिग्टन की स्ट्रैटेजिक बौखलाहट को दर्शाती है।

तेहरान के इमामे जुमा ने विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के विरुद्ध प्रतिबंधों की अमरीकी कार्यवाही को बचकाना और हास्यासपद बताया है।  उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही, अमरीकी राजनेताओं की स्ट्रैटेजिक बौखलाहट को सिद्ध करती है।  हुज्जतुल इस्लाम हाज अली अकबरी ने कहा कि ईरान के विदेशमंत्री और विदेशमंत्रालय के लिए यह गौरव की बात है कि उनपर अमरीका की ओर से प्रतिबंध लगाए गए हैं।  उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार का यह काम उसके पतन को प्रदर्शित करता है।  तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि प्रतिरोध अब रंग ला रहा है।  उनका कहना था कि अमरीका के काम ने यह बता दिया कि आग्रह पर आधारित कूटनीति अब विफल हो चुकी है और वे अब इस प्रकार के काम करके स्वयं को प्रसन्न कर रहे हैं।