ईरान में 5.2 की तीव्रता का भूकंप
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77940-ईरान_में_5.2_की_तीव्रता_का_भूकंप
ईरान के प्रांत कोहकिलोय व बोवैर अहमद में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१९ ०६:४७ Asia/Kolkata
  • ईरान में 5.2 की तीव्रता का भूकंप

ईरान के प्रांत कोहकिलोय व बोवैर अहमद में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया है।

इस भूकंप के कारण कोहकिलोय व बोवैर अहमद प्रांत में कुछ स्थानों पर बिजली चली गई जबकि एक क्षेत्र में लैंड स्केप के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।  तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि इस भूकंप से अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

कोहकिलोय व बोवैर अहमद प्रांत के प्राकृतिक आपदा प्रभारी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे संयम से काम लें और घबराहट में कोई क़दम न उठाएं।  इस बारे में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।