कश्मीर के परिवर्तन इस्लामी देशों के लिए चिंताजनकः ईरान
ईरान की सशस्त्र फोर्सेज़ के प्रमुख ने कश्मीर के परिवर्तनों को इस्लामी देशों के लिए चिंताजनक बताते हुए इसपर चिंता जताई है।
ईरान की सशस्त्र फोर्सेज़ के चीफ आफ स्टाफ ने कश्मीर के परिवर्तनों को बहुत ही चिंता जनक बताया। ईरान की सशस्त्र फोर्सेज़ के चीफ आफ स्टाफ मुहम्मद बाक़ेरी ने शनिवार को पाकिस्तान की थलसेना के प्रमुख क़मर जावेद बाजवा से टेलिफोन पर वार्ता की। इस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर में घटने वाली घटनाओं से स्थिति अधिक जटिल हो रही है। उन्होंने शांति बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि इस बात की आशा की जाती है कि दोनो पक्ष इस क्षेत्र के भविष्य निर्धारण के बारे में कोई भी फैसला वहां की जनता को अनदेखा करके न करें।
इस टेलिफोनी वार्ता में ईरान की सशस्त्र फोर्सेज़ के चीफ आफ स्टाफ ने ईरान और पाकिस्तान की सीमाओं की वर्तमान स्थिति और दोनो देशों के सैन्य संबन्धों के बारे में विचार विमर्श किया। पाकिस्तान की थलसेना प्रमुख ने मुसलमानों की स्थिति, कश्मीर की स्थिति और ईरान एवं पाकिस्तान की संयुक्त सीमा की स्थिति के बारे में कहा कि इस्लामाबाद, ईरान से मिलने वाली सीमा की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।