रूस जाने वाले हैं राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78161-रूस_जाने_वाले_हैं_राष्ट्रपति_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी शीघ्र ही रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१९ १२:२२ Asia/Kolkata
  • रूस जाने वाले हैं राष्ट्रपति रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी शीघ्र ही रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया प्रभारी परवीज़ इस्माईल ने रविवार को बताया है कि रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन के आधिकारिक निमंत्रण पर डाक्टर हसन रूहानी, माॅस्को की यात्रा पर जाएंगे।  उन्होंने बताया कि वे वहां पर त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जो रूस के सूची में होगा।  इस शिखर सम्मेलन में ईरान, रुस और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।

इस्माईल ने बताया कि इस बैठक में ईरान, रुस और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे जिसके बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि यह बैठक बुधवार को 14 अगस्त को होगी।  इस यात्रा में राष्ट्रपति रूहानी के साथ उच्चस्तरीय आर्थिक शिष्टमण्डल भी रूस जाएगा।