अमरीकी कार्यवाहियों ने क्षेत्र की समस्यांए और जटिल कर दी हैंः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र में अमरीका सहित विदेशियों की कुछ कार्यवाहियों का लक्ष्य, दुनिया वालों को यह बताना कि क्षेत्र में अशांति है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद आले सानी से टेलीफ़ोनी वार्ता में इस बात पर बल दिया कि फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा और स्थिरता, तटवर्ती देशों के सहयोग से व्यवहारिक होगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास के अनुभव से पता चलता है कि विदेशी हस्तक्षेप से क्षेत्र में केवल तनाव में वृद्धि हुई है और इससे हालात और अधिक जटिल हुए हैं।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन ने बल देकर कहा कि ईरान, फ़ार्स की खाड़ी के क्षेत्र, हुर्मुज़ स्ट्रेट और ओमान सागर की सुरक्षा की आपूर्ती के महत्व को मानता है और उसका यह मानना है कि सुरक्षा की आपूर्ती, क्षेत्रीय जनता के हितों और विकास की गैरेंटी है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र के विकास और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को मज़बूत करने के लिए मित्र देशों के साथ वार्ताओं को जारी रखने में रुचि रखता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमरीका को यह समझ लेना चाहिए कि जिस रास्ते का उसने चयन किया है वह सही नहीं है और इस रास्ते से वह जीत नहीं सकता।
इस टेलीफ़ोनी वार्ता में क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद आले सानी ने फ़ार्स की खाड़ी में तनाव करना, क्षेत्र और दुनिया के हित में नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि दोहा इस तनाव को समाप्त करने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं करेगा। (AK)