विदेशी सैनिक क्षेत्र में अशांति का कारणः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78186-विदेशी_सैनिक_क्षेत्र_में_अशांति_का_कारणः_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में अशांति का कारण विदेशी सैनिक हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १२, २०१९ १४:५५ Asia/Kolkata
  • विदेशी सैनिक क्षेत्र में अशांति का कारणः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में अशांति का कारण विदेशी सैनिक हैं।

जवाद ज़रीफ़ ने क़तर की राजधानी दोहा में क़तर के विदेशमंत्री मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान के साथ भेंट में कहा कि क्षेत्र विशेषकर फ़ार्स की खाड़ी में शांति एवं सुरक्षा की ज़िम्मेदारी ईरान सहित क्षेत्रीय देशों की है।  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अशांति का कारण विदेशी सैनिक हैं।  जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान तथा क़तर के बीच हर क्षेत्र में विस्तृत सहयोग जारी है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बारे में दोनो देशों के बीच लगातार विचार-विमर्श एक आवश्यकता है।

इस भेंटवार्ता में क़तर के विदेशमंत्री मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान ने दोहा तथा तेहरान के सबन्धों पर संतोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की स्थापना के लिए ईरान और क़तर के बीच सहयोग पर बल दिया।