ईरान ने बतायी ग्रेस-1 टैंकर का नाम बदलने की अस्ल वजह
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78387-ईरान_ने_बतायी_ग्रेस_1_टैंकर_का_नाम_बदलने_की_अस्ल_वजह
ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने उन दावों को ख़ारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि ईरान ने अमरीकी पाबंदियों से बचने के लिए उस टैंकर का नाम बदल दिया है जो जिब्राल्टर स्ट्रैट से आगे का सफ़र करने वाला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१९ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान ने बतायी ग्रेस-1 टैंकर का नाम बदलने की अस्ल वजह

ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने उन दावों को ख़ारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि ईरान ने अमरीकी पाबंदियों से बचने के लिए उस टैंकर का नाम बदल दिया है जो जिब्राल्टर स्ट्रैट से आगे का सफ़र करने वाला है।

इस टैंकर को पिछले महीने ब्रिटेन ने रोक लिया था। ईरान का कहना है कि ग्रेस-1 टैंकर का नाम अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार बदला गया है।

ब्रिटेन में ईरानी राजदूत हमीद बईदीनेजाद ने रविवार को कहा कि ग्रेस-1 का नाम एड्रियन दारया इसलिए बदला गया क्योंकि पनामा ने जिब्राल्टर स्ट्रेट में ग्रेस-1 को रोके जाने के बाद इसके अपने यहां पंजीकरण को बाक़ी रखने से इंकार कर दिया है। इस जहाज़ पर पनामा का झंडा लगा हुआ था।

हमीद बईदीनेजाद ने अपने ट्वीट में कहाः "ईरानी तेल ले जा रहे टैंकर का नाम बदलने से कुछ लोगों के मन में ग़लत ख़्याल पैदा हुआ कि ईरान ने पाबंदियों से बचने के लिए यह क़दम उठाया है।" (MAQ/N)