अफ़ग़ानिस्तान के साथ सहयोग के लिए तैयार हैंः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78401-अफ़ग़ानिस्तान_के_साथ_सहयोग_के_लिए_तैयार_हैंः_रूहानी
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में स्थाई शांति की स्थापना के उद्देश्य से ईरान, सदैव सहयोग करने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१९ ११:४२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान के साथ सहयोग के लिए तैयार हैंः रूहानी

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में स्थाई शांति की स्थापना के उद्देश्य से ईरान, सदैव सहयोग करने के लिए तैयार है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि तेहरान, अफ़ग़ानिस्तान की एकता और राष्ट्रीय अखण्डता का समर्थन करता रहेगा।

राष्ट्रपति ने रविवार को तेहरान में अफ़ग़ानिस्तान के नए राजदूत अब्दुल ग़फ़ूर का प्रत्ययपत्र स्वीकार करते हुए कहा कि तेहरान, अफ़ग़ानिस्तान में विभिन्न जातियों के बीच एकता और समरस्ता का पक्षधर है।  डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी देश में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति समस्याजनक है।  उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति, इस देश में शांति एवं स्थिरता में कभी भी सहायक नहीं रही।  ईरान के राष्ट्रपति ने काबुल में किये जाने वाले हालिया आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसपर खेद जताया।

इस भेंट में अफ़ग़ानिस्तान के नए राजदूत ने स्पष्ट किया कि उनका देश किसी को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह हमारी भूमि को ईरान के विरुद्ध प्रयोग करे।