ईरान की सक्रिय कूटनीति, परमाणु समझौते को बचाने का प्रयास जारी
Aug २१, २०१९ ०२:०७ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने यूरोपीय अधिकारियों से वार्ता के क्रम के अंतर्गत स्वीडन के विदेशमंत्री से मुलाक़ात की।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ सोमवार को स्टाकहोम पहुंचे। उन्होंने स्वीडन की विदेशमंत्री मार्गोट वालस्ट्रोम से मुलाक़ात में क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों विशेषकर परमाणु समझौते की रक्षा और इन्सटैक्स को किस प्रकार उपयोगी बनाया जाए जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विदेशमंत्री ने इसी प्रकार स्वीडन के व्यापाकर मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व विदेशमंत्री से भी विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री इसी प्रकार बुधवार को स्वीडन के प्रधानमंत्री और संसद सभापति से विचार विमर्श करेंगे। (AK)
टैग्स