यूरोप में ईरान की सक्रिय कूटनीति, अहम मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78507-यूरोप_में_ईरान_की_सक्रिय_कूटनीति_अहम_मुद्दों_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री स्टाकहोम के दौरे पर हैं और उन्होंने अपने दौर के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री और संसद सभापति से अलग अलग मुलाक़ात की।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २१, २०१९ २३:४३ Asia/Kolkata
  • यूरोप में ईरान की सक्रिय कूटनीति, अहम मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री स्टाकहोम के दौरे पर हैं और उन्होंने अपने दौर के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री और संसद सभापति से अलग अलग मुलाक़ात की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को स्वीडन के संसद सभापति एंड्रियास नूरलन से मुलाक़ात में द्विपक्षीय सहयोग, दोनों देशों के बीच संसदीय यात्राओं, परमाणु समझौते तथा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। 

विदेशमंत्री ने इसी प्रकार स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफ़न लोवोन से भी महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने स्वीडन की विदेशमंत्री मार्गोट वालस्ट्रोम, व्यापार मंत्री और ईरान -स्वीडन संयुक्त आयोग की प्रमुख आन लिन्डे, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री नील्स डैनियल कार्ल बेल्ट तथा यूरोप की प्रभावी हस्तियों से द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों, परमाणु समझौते, इन्सटैक्स को किसी प्रकार प्रभावी बनाया जाए तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। (AK)