क्षेत्र में अमरीका फिर पराजित होगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78525-क्षेत्र_में_अमरीका_फिर_पराजित_होगाः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने का अर्थ, वचनों का उल्लंघन, अंतर्राष्ट्रीय नियम व सिद्धांतों का हनन और आर्थिक आतंकवाद है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०१९ १३:१९ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र में अमरीका फिर पराजित होगाः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने का अर्थ, वचनों का उल्लंघन, अंतर्राष्ट्रीय नियम व सिद्धांतों का हनन और आर्थिक आतंकवाद है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रक्षा उद्योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मियों और तेहरान में तैनात विदेशी राजदूतों तथा फ़ौजी अटैचियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका ने दो साल पहले से ईरान के विरुद्ध मनौवैज्ञानिक, राजनैतिक और इसके बाद भीषण आर्थिक युद्ध शुरु कर दिया है किन्तु ईरान कभी भी दुश्मनों के षड्यंत्रों से निश्चेत नहीं रहा और इनके मुक़ाबले में उसने प्रतिरोध का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अमरीका ने परमाणु समझौते से अलग होकर तथा ईरानी जनता पर प्रतिबंध और दबाव डालकर अपने लिए ऐतिहासिक अपमान का सौदा किया है।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि एक देश ऐसे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिसके बारे में वह सोच रहा था कि सरलता से प्राप्त हो जाएगा, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है और एक राष्ट्र के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद कर रहा है और यह समझ रहा है कि कुछ महीने के अंदर अंदर वह अपने लक्ष्य में सफल हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का एकमात्र रास्ता ईरान से सम्मान और इज़्ज़त की भाषा में बात करना है और ईरान के बिना क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं बनाया जा सकता।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका अपने इतिहास के सबसे कमज़ोर दौर से गुज़र रहा है और राजनैतिक तथा क़ानूनी एतेबार से जितना इस दौर में वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अकेला पड़ चुका है इससे पहले कभी नहीं था।

उन्होंने कहा कि ईरानी जनता के वरुद्ध अमरीकी दबाव परिणामहीन है। उन्होंने क्षेत्र में अमरीका की विफल्ताओं का उल्लेख करेते हुए कहा कि अमरीका को क्षेत्र में अपनी किसी योजना में सफलता प्राप्त नहीं हुई और हालिया कुछ महीनों की घटनाओं ने सिद्ध कर दिया कि ख़तरे की स्थिति में क्षेत्र से भागने वाला पहला देश अमरीका होगा।

राष्ट्रपति ने ईरान में तैयार किए गये एयर डिफ़ेंस सिस्टम बावर-373 का अनावरण करते हुएक हा कि यह सिस्टम एस-300 से भी अधिक शक्तिशाली है। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं और रक्षामंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र को मज़बूत करने के उद्देश्य से आधुनिक पनडुब्बियां और तेज़ रफ़्तार बोट्स के रूप में ईरानी जनता को अब तक कई उपहार दिए हैं। (AK)