अमरीका, फ़ार्स की खाड़ी को अशांत नहीं कर सकताः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78536-अमरीका_फ़ार्स_की_खाड़ी_को_अशांत_नहीं_कर_सकताः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहा है और अमरीका, इस क्षेत्र में अशांति नहीं पैदा कर सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०१९ १८:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका, फ़ार्स की खाड़ी को अशांत नहीं कर सकताः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहा है और अमरीका, इस क्षेत्र में अशांति नहीं पैदा कर सकता।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने नार्वे की राजधानी ओस्लो में नार्वेजियन इन्स्ट्यूट आफ़ इन्टरनेश्नल अफ़ेयर की बैठक में अपने संबोधन के दौरान फ़ार्स की खाड़ी के भविष्य और युद्ध के ख़तरे की संभावना के बारे में कहा कि ईरान, फ़ार्स की खाड़ी में युद्ध की पहल नहीं करेगा किन्तु वह अपना भरपूर बचाव करेगा।

उन्होंने कहा कि अमरीका ने अपने प्रतिबंधों द्वारा ईरानी जनता को निशाना बनाया है जो एक प्रकार का आतंकवाद है। 

विदेशमंत्री का कहना था कि देशों को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि अमरीका उनसे दादागिरी से पेश आए। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान कभी भी धौंस व धमकी से डरने वाला नहीं है।  

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान 1 हज़ार 500 मील समुद्री तट के साथ फ़ार्स की खाड़ी का सबसे बड़ा देश है, कहा कि हुर्मुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा ईरान के बिना संभव नहीं है और कोई दूसरा देश भी इस क्षेत्र में अशांति फैला नहीं सकता।

उनका कहना था कि ईरान सभी देशों के साथ सहयोग और आपसी समझबूझ के लिए तैयार है। (AK)