बावर 373 अमेरिकी पेट्रियाट से भी बेहतर हैः ब्रिगेडियर शहराम
उन्होंने कहा कि यह मिसाइल रक्षा प्रणाली 250 किलोमीटर की अधिक दूरी से अपने लक्ष्य को भेद सकता है।
ईरान के उपरक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल शाहरुख़ शहराम ने कहा है कि प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली बावर-373 को 100 प्रतिशत ईरानी वैज्ञानिकों ने असेंबल किया है और यह अमेरिका की प्रक्षेपास्त्रिक रक्षा प्रणाली पेट्रियाट से भी बेहतर है।
उन्होंने गत रात्रि एक टीवी वार्ता में कहा कि मिसाइल रक्षा प्रणाली बावर-373 को समय की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार और इसमें उच्च तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यह मिसाइल रक्षा प्रणाली S-300 से भी उत्तम व बेहतर है।
उन्होंने कहा कि इस मिसाइल रक्षा प्रणाला में एक राडार भी है और 250 किलोमीटर की अधिक दूरी से अपने लक्ष्य को भेद सकता है।
ज्ञात रहे कि 22 अगस्त के दिन को ईरान में राष्ट्रीय रक्षा उद्योग के रूप में मनाया जाता है और कल गुरूवार को राष्ट्रपति रूहानी ने बावर-373 का अनावरण किया। मिसाइल रक्षा प्रणाली बावर- 373 एक साथ कई लक्ष्यों को भेद सकता है। MM